आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मन को मिलती है शांति, आती है समृद्धि: राजमणि कोल

आध्यात्म जागरूकता चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम में बोले कोरांव विधायक
PRAYAGRAJ NEWS:  महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर संस्कृत पाठशाला प्रांगण कोरांव के शिव मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लालगंज की ओर से आध्यात्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बतौर अतिथि किया। इस दौरान विधायक राजमणि कोल ने कहा कि आध्यात्म जागरूकता कार्यक्रमों से मन को जहां शांति मिलती है, वहीं समृद्धि भी आती है। इसलिए उन्होंने लोगों से आध्यात्म से जुड़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित राजयोगिनी बीके राजकन्या दीदी व बीके महिमा दीदी ने बताया कि मूल आध्यात्म की स्थापना व हर मानव जीवन में सुख एवं समृद्धि की स्थापना हो इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा निराकार शिव जयंती यानी 90 वें शिव अवतरण ष्दिवस के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों को आध्यात्म के बारे में जागरूक भी किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत से लोगों ने ज्ञान धारण भी किया। चित्र प्रदर्शनी का आयोजन दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक चला। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद, भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के मंत्री भोला सिंह, सभासद प्रतिनिधि विजय जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रेवती पाल आदि की भी गरिमामई उपस्थिति रही। जिसमें प्रमुख रूप से बीके अनीता बहन, बीके मनीराम भाई, बीके सिद्ध नारायण भाई, बीके कमल भाई, बीके राजेंद्र भाई, बीके लक्ष्मण भाई, बीके अशोक भाई, बीके रजनीश भाई, बीके अमरजीत भाई समेत संस्था से जुड़े कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *