Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: जिले के मांडा थाना क्षेत्र स्थित डिघिया पुलिस चैकी में एक मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। रविवार दोपहर अधिकारियों ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। डिघिया पुलिस चैकी कई वर्षों से मंदिर विहीन थी, जिसके कारण यहां तैनात पुलिसकर्मियों को पूजा-अर्चना के लिए आसपास के मंदिरों में जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए वर्तमान चैकी इंचार्ज विक्की गुप्ता ने मंदिर के नवनिर्माण की पहल की। भूमि पूजन मेजा के एसीपी एस.पी. उपाध्याय और मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने संपन्न कराया। एसीपी उपाध्याय ने बताया कि मंदिर भवन में महादेव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। एसीपी उपाध्याय ने कहा कि इस मंदिर से पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी पूजा-अर्चना में सुविधा मिलेगी। थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रंगाई-पुताई, साज-सज्जा और फिर मूर्ति स्थापना की जाएगी। यह मंदिर पुलिस चैकी के निर्माण के बाद से स्थापित नहीं हो पाया था। अब इसका निर्माण चैकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों के निजी सहयोग से कराया जा रहा है। गौरतलब है कि डिघिया पुलिस चैकी के तत्कालीन इंचार्ज रहे दरोगा आशीष यादव ने भी चैकी के भवन का निर्माण अपनी निजी रकम से कराया था। उन्होंने तीन अलग-अलग कमरे और एक रसोई घर का निर्माण करवाया था। पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने हैंडपंप में सबमर्सिबल भी लगवाया था।