Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
6 कर्मचारियों के 7 दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक किया गया बाधित
BHADOHI NEWS: सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मईहरदोपट्टी और जयरामपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षक के दौरान लापरवाही करते पर सीएमओ ने 6 कर्मचारियों के 7 दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक सबसे पहले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मईहरदोपट्टी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड बॉय, स्वीपर एवं फार्मासिस्ट के सात दिवस का वेतन बाधित किया। उनके द्वारा साफ-सफाई में रुचि नहीं ली जा रही थी। साथ ही कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। सीएमओ उसके बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जयरामपुर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां के भी वार्ड बॉय, स्वीपर एवं फार्मासिस्ट का साथ दिवस का वेतन बाधित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।