Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
शायरों व कवियों ने अपनी गीतों, गजलों और शेरों-शायरी से बांधे रखा समां
BHADOHI NEWS: चैरी बाजार स्थित महमूद अख्तर के कैंपस में शनिवार की रात मशहूर शायर ताहिर फराज और रईस अंसारी की याद में एक मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज शायर जावेद आसिम ने नात-ए-पाक पेश कर किया। इस मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने शिरकत की। इनमें हसनैन अंसारी, जावेद आसिम, अर्सलिन फैजानी, सुहैल नदीमी, नौशाद भदोहवी, शाबान करीमी, प्रेम जोनपुरी, रईस अंसारी, शमशाद करीमी, जव्वाद जौनपुरी, शब्बीर जौनपुरी, फैजान वहीदी और कैसर जौनपुरी शामिल थे। सभी ने अपनी गीतों, गजलों और शेरों-शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शायरों और कवियों की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोग लगातार श्वाह-वाहश् और श्बहुत खूबश् कहकर उनकी सराहना करते रहे। जब तक मुशायरा और कवि सम्मेलन चला, श्रोता अपनी जगह से हिले नहीं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप जायसवाल, संतोष यादव, टोनी मंसूरी और जितेंद्र बरनवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अनीस अहमद, हाजी साबिर अली, डॉ.जाबिर अली, समीउल्ला सिद्दीकी, मुंशी रजा, महफूज आलम, जाहिद उमर, महमूद अख्तर, शादाब, अरशद कमाल, खालिद उमर, रोशन अंसारी, जिया मुसाहिद, हाफिज नुमान और डॉ.इमरान शामिल थे। मुशायरे की सदारत डॉ.अबरार अहमद व निजामत रईस अंसारी ने किया।