भदोही पुलिस के डॉग स्क्वॉड का सराहनीय प्रदर्शन

चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर मामलों के खुलासे में मिली सफलता

BHADOHI NEWS:  पुलिस के डॉग स्क्वॉड ने अपराध नियंत्रण और खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक और एएसपी शुभम अग्रवाल के निर्देशन में, अत्याधुनिक प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से चोरी, लूट और हत्या जैसे कई बड़े मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है। हाल ही में, 12 फरवरी को थाना औराई क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में एक चार वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड के श्वान श्मैकोश् ने गुमशुदा बच्ची को गांव के एक कुएं से ढूंढ निकाला, जिससे एक गंभीर मामले का अनावरण हुआ। डॉग स्क्वॉड ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी और नकबजनी के मामलों में भी अहम योगदान दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर श्वान दल ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस की मदद की, जिससे कई अभियुक्तों को पकड़ा जा सका। इसके अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड ने त्योहारों, मेलों और वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान सघन एंटी-सबोटेज चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। हत्या और गंभीर चोट के उन मामलों में भी, जहां सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी, डॉग स्क्वॉड ने गंध के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग ढूंढकर विवेचना में सहायता की। वर्तमान में, स्क्वॉड में शामिल श्वान श्ट्रैकरश् विभिन्न विधियों में माहिर हैं। इन्हें इनके हैंडलर्स द्वारा नियमित रूप से कठिन प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सटीक परिणाम दे सकें। विशेष रूप से, श्वान श्मैकोश् ने एनटीसीडीए (नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग एंड एनिमल), पंचकुला, हरियाणा से 9 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वह अपने बैच का शीर्ष-5 कैडेट रहा है। डॉग स्क्वॉड में कांस्टेबल योगेश यादव और कांस्टेबल अखिलेश कुशवाहा डॉग हैंडलर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *