Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोन पे के माध्यम से उक्त धनराशि को कर लिया गया था फ्रॉड
PRAYAGRAJ NEWS: साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज द्वारा पीड़ित के खाते में 10000 रुपए धनराशि को वापस कराया। स्थानांतरित धनराशि अपने खाते में पाकर आवेदक ने भदोही पुलिस का हृदय से आभार जताया। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्पडेस्क को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के क्रम में आवेदक शिवश्याम प्रजापति पुत्र योगीराम प्रजापति निवासी आनंदडीह थाना-दुर्गागंज का 10000 रुपया फ्रॉड फोन पे के माध्यम से कर लिया गया था। जिसको लेकर आवेदक काफी परेशान था। उक्त के संबंध में आवेदक द्वारा 8 फरवरी को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत एवं प्रार्थना पत्र पंजीकृत किया गया था। साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के फ्रॉड की कुल धनराशि 10000 रुपए उनके खाते में वापस कराया। आवेदक द्वारा अपने खाते से फ्रॉड हुई धनराशि को वापस पाकर भदोही पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इसको लेकर आमजनमानस में की भूरि- भूरि प्रशंसा की जा रही है।