Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जनपदवासियों के सुख, समृद्धि के लिए की कामना
BHADOHI NEWS: महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक जनपद के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से कामना की।
इस दौरान डीएम व एसपी बाबा सेमराधनाथ मंदिर परिसर एवं सेमराधनाथ गंगा घाट का भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने वहां के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटीरत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जनपद के सभी शिवालयों पर पुरुष तथा महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं समस्त सीओ व थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, बड़े शिव मंदिर व सेमराधनाथ धाम आदि मंदिरों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। भीड़ को देखते हुए रुट डायवर्जन किया गया था। वहीं अत्यधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।