Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा
BHADOHI NEWS: भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में रविवार को पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चैराहे से एक विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान साइड यात्रा सदर मोहाल, छोटी चैराहा, अंजही मोहाल और केड़वरिया होते हुए खत्रीपुर में समाजसेवी अशोक सिंह के आवास पर पहुंची। खत्रीपुर से पुनः आरंभ होकर, साइकिल यात्रा रामपुर कायस्थान होते हुए अमिलौर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाबचंद मुन्नू तिवारी के आवास पर पहुंची। प्रधान प्रतिनिधि तिवारी ने सभी साइकिल चालकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले हमारे पूर्वज लंबी आयु जीते थे, जिसका मुख्य कारण उनका ब्रह्म मुहूर्त में उठना और योग-व्यायाम करना था। तिवारी ने आधुनिक जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना बीमारियों का प्रमुख कारण बन गया है। उन्होंने सभी से जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठकर योग-व्यायाम करने का आग्रह किया। प्रधान प्रतिनिधि तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे बढ़ाया। यह यात्रा गुदरीपुर, अमिलौर, बनका और रामपुर घाट के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करती रही। साइकिल यात्रा का समापन रामपुर घाट पर हुआ। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, अतुल शुक्ला, बनारसी बिंद, पंकज सिंह, प्रमोद मौर्य, अभी कनौजिया, संजय चैधरी, फैज आलम सहित आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।