निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया परीक्षण व परामर्श

SIDHARTHNAGAR NEWS:  सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन की उपस्थिति में करौंदा मसिना स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न बड़े अस्पतालों के अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवा वितरण किया गया। हृदय, हड्डी, चर्म, नेत्र एवं सामान्य रोग विशेषज्ञों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है। क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई गई है और समय-समय पर एम्स, मेदांता व पीजीआई के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों को उच्चस्तरीय उपचार स्थानीय स्तर पर मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से कहा कि परीक्षण में जिन मशीनों की आवश्यकता हो, उन्हें उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर में ऐसे शिविरों से आमजन को सीधा लाभ मिलता है और आगे भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे। इस अवसर पर डॉ जनार्दन, डॉ अहमद (पूर्व डायरेक्टर, शिफा हॉस्पिटल), लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, रमेश त्रिपाठी, पंकज चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *