Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन के साथ थाना डुमरियागंज क्षेत्रान्तर्गत भारतभारी शिव मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता, समुचित बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।