महाशिवरात्रि पर्व पर सिरसा गंगा घाट पर अव्यवस्था के कारण से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

MEJA/PRAYAGRAJ NEWS: महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज के सिरसा गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जन सैलाब गंगा स्नान और भगवान शिव की पूज -अर्चना के लिए पहुंचे भक्तों को अव्यवस्थाओं के कारण परेशानीयो का सामना करना
पड़ा। सिरसा घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की उचित व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते कई महिला श्रद्धालुओं को खुले में कपड़े बदलने पड़े, जिससे उन्हें काफी असुविधा हुई। स्वच्छता व्यवस्था भी संतोष जनक नहीं पाई गई। घाट परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। भक्तों का कहना था कि ऐसे बड़े पर्व पर पहले से ही पर्याप्त साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम होना चाहिए था। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन कुमार (लखन केशरी ने बताया कि प्रशासन और नगर पंचायत की टीम लगातार व्यवस्थाओं में लगी हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि
अत्यधिक भीड़ के कारण कुछ असुविधाएं हुईं, लेकिन जल्द ही साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *