महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप के पूर्व मेयर प्रत्याशी द्वारा कराया गया 1100 कन्याओ का पूजन

JHANSI NEWS: पूर्व सभासद एवं मेयर प्रत्याशी तथा आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ठेकेदार नरेश वर्मा द्वारा ग्यारह सौ कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ठेकेदार नरेश वर्मा ने प्रेमनगर नगरा स्थित साहू धर्मशाला पर कन्या पूजन एवं फलों द्वारा उनके भोज का कार्यक्रम रखा गया, इस अवसर पर प्रेमनगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से कन्याओं ने सैंकड़ों की संख्या मेंआ कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, आयोजक ठेकेदार नरेश वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदूओ का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं।  साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि की मान्यता सबसे अधिक है इसीलिए आज हमने शिवलिंग पर जल एवं दूध अर्पित कर भगवान शिव और देवी पार्वती का पूजन किया और ग्यारह सौ कन्याओं का पूजन व भोज कराने का कार्यक्रम भी रखा जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की कन्याओं ने भाग लिया, हम इस पवन अवसर पर ईश्वर से कामना करते हैं कि हम सबका और हमारे देश का कल्याण हो सभी मनुष्य शांति एवं सद्भाव से रहें। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अंकित वर्मा, अंकुर वर्मा, मुकेश ठेकेदार, अमित वर्मा , कपिल वर्मा, अनुभव वर्मा, तुषार वर्मा, नित्यंश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा , जितेंद्र वर्मा , महेश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि ने शिवलिंग का अभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *