Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
संगठन मजबूती व आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन,
झाँसी–ललितपुर–जालौन के कार्यकर्ता रहे उपस्थित
JHANSI NEWS: वीरांगना नगर होटल में झाँसी, ललितपुर एवं जालौन जनपदों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक दल का मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी रामाशीष राय रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रालोद की नीतियां किसान, युवा और आमजन के हितों को समर्पित हैं। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष झांसी बृजमोहन सिंह (पिपरा) ने की। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार,प्रदेश महासचिव एवं बुंदेलखंड प्रभारी विमलेश पाठक, प्रदेश सचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु झांसी अशोक निरंजन तथा प्रदेश सचिव श्रीमती सुजाता सिंह चौधरी शामिल रहीं। वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी का आधार तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के उत्साह से आगामी चुनावों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मंडलीय सम्मेलन का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को गति देना और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी रणनीति बनाना है एवम पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की सभी सीटों पर रालोद कार्यकर्तओं को अच्छी तैयारी के साथ लड़ना है। इस अवसर पर कार्यवाहक बुंदेलखंड अध्यक्ष मनोज बुधौलिया, युवा बुंदेलखंड अध्यक्ष नीरज पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बुंदेलखंड अध्यक्ष लियाकत अली, अनिल मौर्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राकेश कुशवाहा (बड़ागांव), जिला अध्यक्ष जालौन विपिन कुमार उर्फ ध्रुव गुप्ता, जिला अध्यक्ष ललितपुर राजेश कुमार जैन, चौधरी मो सिकन्दर, मयंक खत्री, राघवेंद्र शुक्ला, सुभाष नायक, सचेन्द्र सिंह सोनू, अभिषेक यादव,लियाकत अली,ब्रजेश कुमार, सुरेन्द्र यादव,हैरान सिंह यादव, नीलू यादव मुस्तरा, अफसर यादव, अनंत जैन, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार विजय सिंह, विश्वजीत सिंह, शोभाराम यादव, शिशुपाल पटेल, ठाकुरदास अहिरवार, नगर अध्यक्ष उरई विकास कुशवाहा, धनाराम राजपूत, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर धरातल पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम समापन पर महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव ने आभार व्यक्त किया।