हर साल की तरह इस साल भी तरकापुर हाता में पांच दिनों तक तरावीह की नमाज़ होगी

MIRZAPUR NEWS:  (शाहिद वारसी)  बृहस्पतिवार से मुक़द्दस  महीना रमज़ान-उल-मुबारक शुरू होने जा रहा है,हर साल की तरह इस साल भी तरकापुर में बूढ़े शाह रहमतुल्ला अलैह के मैदान (हाता) में तरावीह की नमाज़ का खास एहतिमाम किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक,इस बार रमज़ान का पहला रोज़ा 19 फ़रवरी को रखा जाएगा, जबकि 18 फ़रवरी की शाम से तरावीह का आग़ाज़ हो जाएगा। इस अवसर पर कहीं 5 रोज़ा तो कहीं 6 रोज़ा तरावीह में मुकम्मल कुरआन पाक सुनाया जाता है, जबकि कई मसाजिद में पूरे माह तरावीह का सिलसिला जारी रहता है। तरकापुर के बूढ़े शाह रहमतुल्ला अलैह के मैदान में इस साल 5 रोज़ा तरावीह का एहतिमाम किया गया है। बनारस के क़ारी व हाफिज़ कमरे आलम कुरैशी साहब तरावीह पढ़ाएंगे। वह पिछले 15 बरसों से यहां ख़िदमत अंजाम दे रहे हैं। इस मुक़द्दस सिलसिले का इंतेज़ाम सलीम ख़ान उर्फ़ सलीम बाबू की जानिब से किया जाता है। तमाम इंतज़ामात और निगरानी की ज़िम्मेदारी भी वही निभाते हैं। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बड़ी तादाद में लोग तरावीह की नमाज़ में शरीक होकर सवाब हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *