सीएमपी डिग्री कॉलेज को वॉलीबाल में दोहरा खिताब

PRAYAGRAJ NEWS: सीएमपी डिग्री कॉलेज ने ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर दोहरे खिताब पर कब्जा जमाया। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन वालीबाल स्पर्धा में पुरुष एवं महिला वर्ग में चार-चार टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में सीएमपी डिग्री कॉलेज ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को 2-0 से और महिला वर्ग के फाइनल में सीएमपी डिग्री कॉलेज ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ईश्वर शरण पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. रचना सिंह एवं चीफ प्रॉक्टर प्रो. मानसिंह ने किया। क्रीड़ाधिकारी डॉ. एकात्म देव ने धन्यवाद ज्ञापन और डॉ. शैलेश कुमार यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विकास कुमार, डॉ. विवेकानंद त्रिपाठी, डॉ. विवेक कुमार यादव, डॉ. महेश प्रसाद राय, डॉ. विवेक कुमार राय, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. अमित सिंह (सीएमपी) एवं महाविद्यालय के क्रिकेट कोच विवेक सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *