Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: मेडिकल कॉलेज चौराहे के निकट विशाल भंडारे का आयोजन पूर्व पार्षद एवं भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए सनातन संस्कृति की महत्ता का विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सनातन संस्कृति ही पूरे विश्व में ऐसी संस्कृति है जो बांट कर खाती है न कि लूट कर । उन्होंने आगे कहा कि यह भोजन प्रसाद भाग्यशाली लोगों को ही प्राप्त होता है। भक्तों को सुझाव देते हुए कहा कि अन्न का कण और पूज्य संतों का महत्वपूर्ण क्षण बर्बाद नहीं करना चाहिए।
पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा कि स्वयं का पेट तो जानवर भी भर लिया करते हैं , किसी दूसरे का पेट भरने से आत्मसंतुष्टि मिलती है और यही सनातन संस्कृति का द्योतक है। इस अवसर पर कल्लू चाय वाला , भोला सिंह ठाकुर , दिलीप कुमार , कुलदीप सोनकर , पप्पू ठाकुर , राजा यादव , सुरेश कुशवाहा , राम सिंह , मामा पान वाले , राज नारायण यादव , अवधेश शुक्ला , अमरनाथ जायसवाल , देवेंद्र कुमार , मिथिलेश यादव , अंकित कनौजिया आदि मौजूद रहे।