Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे वासुदेव गजई निवासी कप्तान तिवारी पुत्र चंद्रभूषण तिवारी ने लालगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चौदह फरवरी को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह हरनाहर बाजार आया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी राजेश पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय स्कार्पियो से अपने ड्राइवर ओझा निवासी श्रीपुर महेशगंज व चार अज्ञात के साथ पहुंचे और जासूसी करने का आरोप लगाते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।