फायरिंग की घटना से हडकंप, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: घर के सामने फायरिंग की घटना से गांव में हडकंप मच गया। घटना को लेकर पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर गांव निवासी पवन दीक्षित पुत्र रामसुख ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह गांव से लगभग पचास मीटर की दूरी पर उदयपुर रेहुआ लालगंज मार्ग पर बनाए गए मकान मे रहता है। पीड़ित का आरोप है कि बीती पन्द्रह फरवरी की रात करीब सवा दो बजे चार पहिया वाहन से अज्ञात लोगों ने घर के सामने पहुंचकर तीन राउण्ड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी भाग निकले। फायरिंग की घटना कैमरे में कैद है। फायरिंग की सूचना से गांव के लोग भी जुट गये। घटना से पीड़ित व उसका परिवार डरा सहमा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *