Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वादकारियों और किसानों को अब एक ही स्थान पर मिलेगी योजनाओं की पूरी जानकारी
JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने न्यायालय तहसीलदार परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। स्वागत कक्ष के निर्माण से वादकारियों, किसानों और अन्य आगंतुकों को अब अधिक सुविधा मिल सकेगी. जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों के क्रम में परिसर में शासन द्वारा संचालित राजस्व विभाग के कार्यों, अंश निर्धारण संबंधी जानकारी, कृषक दुर्घटना सहायता, दैवीय आपदा राहत, मिशन शक्ति सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं लाभ संबंधी विस्तृत सूचनाएं प्रदर्शित की गई हैं। इन जानकारियों को सुव्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पारदर्शी व्यवस्था से तहसील में आने वाले वादकारियों एवं किसानों को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे अनावश्यक भ्रम और दौड़भाग कम होगी। मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं आमजन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।