Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SONBHADRA NEWS: श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल (रॉबर्ट्सगंज) जनपद सोनभद्र के प्रबंध निदेशक और प्रख्यात सर्जन डॉ. जगत नारायण सिंह को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम 2026 के भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन में (हर्निया सर्जरी में विशेष विशेषज्ञता) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। गौरतलब है कि यह सम्मान देश के उन चुनिंदा सर्जन्स को दिया जाता है जिन्होंने आधुनिक तकनीकों और सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। क्यों खास है श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल डॉ. जगत नारायण सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में, श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल आज पूर्वांचल का एक ऐसा केंद्र बन चुका है जहाँ आधुनिकतम तकनीक महानगरों जैसी एडवांस हर्निया और लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी अब आपके अपने शहर में उपलब्ध है। अनुभवी हाथ डॉ. साहब के हजारों सफल ऑपरेशनों का अनुभव और उनकी विशेषज्ञता मरीजों को देती है ‘सौ प्रतिशत’ सुरक्षा और भरोसा। मरीज प्रथम: यहाँ इलाज सिर्फ मशीनों से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के भाव से किया जाता है। डॉ. साहब के लिए हमारा संदेश डॉक्टर साहब, आपकी यह उपलब्धि केवल आपकी नहीं, बल्कि पूरे सोनभद्र की जीत है। आपके सधे हुए हाथों ने हजारों चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए श्रेया सर्जिकल हॉस्पिटल रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) आपको और पूरे श्रेया सर्जिकल परिवार एंव जनपद वासियों के तरफ से हार्दिक बधाई दी गयी।