Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SONBHADRA NEWS: मंगलवार को आर. पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के जनपद सोनभद्र आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसे आईजी ने स्वीकार करते हुए गार्द का अभिवादन किया। तत्पश्चात प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन चुर्क में आगामी होली/रमजान, बोर्ड परीक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, बजट व्यय, यक्ष एप के प्रभावी उपयोग एवं साइबर अपराध की रोकथाम के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक द्वारा की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू एवं समस्त शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश प्रदान किए गए—- होली एवं रमजान माह की तैयारी के लिए संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।- शांति समिति की बैठकें आयोजित कर पुलिस-जन संवाद सुदृढ़ करने पर बल।- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखते हुए अफवाहों/भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश।- पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश।- बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10 व 12) सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।- प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई एवं स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु विशेष प्रबंध।- नकल माफियाओं/असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही।- परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु समुचित प्रबंधन।- यक्ष एप के प्रभावी उपयोग संबंधी निर्देश।- जनपद के समस्त थानों पर यक्ष एप के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का त्वरित सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।- बीट पुलिस अधिकारियों को यक्ष एप पर नियमित अपडेट दर्ज करने एवं फीडबैक प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।- एप के माध्यम से अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की निगरानी को प्रभावी बनाने पर बल।- साइबर अपराध नियंत्रण के लिए साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय रखने एवं साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।,ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग फ्रॉड आदि प्रकरणों में त्वरित समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने पर बल।- जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश।- अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा के लिए लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल।- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान।,महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी एवं संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्ययोजना की समीक्षा।- बजट व्यय एवं प्रशासनिक कार्य के लिए आवंटित बजट का समयबद्ध एवं पारदर्शी व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश।- लंबित निर्माण/मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा।- अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव हेतु समस्त शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया।- डायल 112 व कंट्रोल रूम की सक्रियता के लिए आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु डायल 112 को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश।- कंट्रोल रूम को 24×7 सतर्क रखते हुए प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।