Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: बाबा धाम में राष्ट्रीय एकता महोत्सव में सोमवार की रात भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। मंच पर मौजूद विधायक आराधना मिश्रा मोना कलाकारों की प्रस्तुतियों के प्रबन्धन में जुटी दिखी। वहीं दर्शक दीर्घा में युवाओं का बढ़ा जोश देख सांसद प्रमोद तिवारी स्वयं दर्शकों के बीच पहुंच गये। सांसद प्रमोद तिवारी को कई बार दर्शकों के उत्साह के बीच व्यवस्था की स्वयं कमान संभालते देखा गया। वहीं पांच थानों की फोर्स भी रात भर बाबा धाम में शांति व्यवस्था को लेकर मशक्कत में दिखी। सीओ आशुतोष मिश्र, लालगंज कोतवाल आलोक कुमार, सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी, लीलापुर कोतवाल आदित्य सिंह, उदयपुर एसओ प्रदीप कुमार, फतनपुर एसओ मनीष त्रिपाठी फोर्स के साथ मुस्तैद दिखे। प्रशासनिक कैम्प में नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र भी मातहतों के साथ व्यवस्था की देखरेख में नजर आये।