25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भवानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SIDHARTHNAGAR NEWS:  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया।थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16/17 फरवरी की रात्रि सरयू नहर पुल बिथरिया के पास से गैंगस्टर एक्ट-1986 में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रफीउल्लाह कुरैशी उर्फ अतीकुल्लाह कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल विजय गुप्ता, कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह और कांस्टेबल अनीत वर्मा शामिल रहे। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *