Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत जहाँगीर नगर (गहुरा) स्थित डीबीआर पब्लिक स्कूल में विद्यालय का द्वितीय फाउंडेशन डे बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज और पत्रकारिता से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमानत रसूल और तलहा फ़रीद मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि ज़फ़र सिद्धीकी, शब्बू भाई एवं लखनऊ से आए अधिवक्ता शादाब कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार इरफान अहमद ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कमरुल इस्लाम ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. अशफाक की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।