कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर सविता महासभा ने दी श्रद्धांजलि

FATEHPUR NEWS: मंगलवार को सविता महासभा उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर के पदाधिकारियों द्वारा कर्पूरी चौराहा, जीटी रोड डाक बंगला, आबू नगर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर उनके पावन चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सविता महासभा उत्तर प्रदेश फतेहपुर के जिला प्रभारी संतराम फौजी, जिला अध्यक्ष राम शंकर सविता (पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा, फतेहपुर), जिला महामंत्री बृजेश कुमार सेन उर्फ गुड्डू, संगठन मंत्री विमल कुमार सविता, कपूर कुमार सविता, कमलेश कुमार योगी सहित अन्य सदस्यों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश में रोहिणी आयोग की सिफारिशों और कर्पूरी फार्मूले को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये सिफारिशें लागू होंगी, वही कर्पूरी ठाकुर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और सामाजिक न्याय का जो सपना उन्होंने देखा था, वह साकार माना जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *