Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जीटी रोड बाकरगंज स्थित पुलिस चौकी के पास ग्रे एंड कंपनी के सामने शनिवार को जारपोश स्टूडियो का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया गया।
स्टूडियो के संचालक खलीक अहमद जाफरी ने बताया कि जारपोश स्टूडियो में बुटीक से जुड़ा कार्य किया जाएगा, जिसमें ग्राहकों की पसंद के अनुसार ऑर्डर लेकर रेडीमेड कलेक्शन तैयार किए जाएंगे। यहां विशेष रूप से पाकिस्तानी सूट, हैंड वर्क सूट तथा अन्य आकर्षक और डिजाइनदार सूट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुटीक के अंतर्गत तैयार किए जाने वाले परिधानों की कीमत ₹12,000 से लेकर ₹25,000 तक रहेगी। स्टूडियो का उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा परिधान उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें यह महसूस हो कि उनका कराया गया बुटीक कार्य वास्तव में सराहना के योग्य है। शुभारंभ के अवसर पर डॉ. आदिल, रशीद अहमद, लईक जाफरी, डॉ. जमाल, सगीर अहमद, हाफिज इब्राहिम, हाफिज इस्माइल, मोइनउद्दीन, पूर्व सभासद कासिम अली सहित कई लोग मौजूद रहे और स्टूडियो की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।