मिशन शक्ति के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का भव्य आयोजन

महिलाओं को किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS:  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से “बहु-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना रहा।
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं के सहयोग से गांवों और स्कूलों में यह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, स्वावलंबन, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम और उनसे जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। बहु-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास किया गया है। इस आयोजन से महिलाओं और बालिकाओं को नई ऊर्जा और जागरूकता मिली है, जिससे जनपद में महिला सशक्तिकरण को एक नई गति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *