Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
हादसे ने छीनी एक जिन्दगी मदद को तुरन्त आगे आए, वीरेन्द्र फौजी
KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी 30 वर्षीय नीरज पासी की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। युवा अवस्था में हुई इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे आघात में डाल दिया है। गांव और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ शोक संतप्त परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन समय में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।संवेदनशील पहल करते हुए नगर अध्यक्ष ने तत्काल ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक युवा की असमय मृत्यु समाज के लिए अपूरणीय क्षति है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें। अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ दिवाकर एवं बूथ अध्यक्ष रतई लाल सरोज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।नगर अध्यक्ष की इस मानवीय पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और इसे सच्चे जनसेवक की संवेदनशीलता का परिचायक है।