Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड यूनिट पलिया द्वारा बसंत कालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने हेतु किसान जागरूकता रैली चीनी मिल गेट से निकाली गई, रैली को जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय व केन हेड राजीव तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया । तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। उक्त कार्य जिला गन्ना अधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है।जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने विभाग द्वारा स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करने व बीज सुरक्षित रखने का सुझाव दिया।जागरूकता रैली के सम्बंध में जानकारी देते हुए केन हेड राजीव तोमर ने बताया कि यह रैली चीनी मिल परिक्षेत्र के सैकड़ो गांव में से होकर गुजरेगी तथा किसानों को बसंत कालीन गन्ना बुवाई के सम्बन्ध में जागरूक करेगी उन्होंने यह भी बताया की रैली के साथ चीनी मिल प्रबंधन एवं गन्ना विभाग के तमाम अधिकारी गण किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने तथा स्वस्थ व निरोग गन्ना उत्पादन करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपना गन्ना चीन मिल को ही आपूर्ति करें और अपने बेसिक कोटा को मजबूत बनाए रखें। महाप्रबंधक गन्ना ने अपने संबोधन में किशन भाइयों से अपील की कि उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को० 0118, को० 15023,कोलख०14201,कोशा० 13235 एवं जलभराव वाले क्षेत्र में को० 98014,कोलख० 94184 की बुवाई करके अधिक पैदावार प्राप्त करने की सलाह दी। साथ ही साथ किसान भाइयों यह भी अपील की कि प्रतिबंधित एवं अनामित गन्ना प्रजातियों की बुवाई कदापि न करें। चीनी मिल द्वारा इन प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री तोमर ने बताया कि यह रैली 15 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार वाहन व गोष्ठी के माध्यम से ट्रेंच विधि से गन्ना बोने के लाभ, पेडी फसल से अधिक पैदावार प्राप्त करने के तरीकों के साथ साथ चीनी मिल द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे भूमि शोधन के लिए ट्राईकोडर्मा एवं बीज शोधन के लिए फफूंदी नाशक के प्रयोग क्यों आवश्यक हैं आदि की विस्तृत जानकारी किसानों को दी जाएगी।इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह राना,प्रवीन खोखर, अशोक मौर्य, सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।