लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसा रहा युवक,पुलिस ने सुरक्षित निकाला

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  सोमवार को परिवार न्यायालय परिसर में उस समय खलबली मच गई, जब सौरभ दीक्षित उर्फ समाधान, तारीख पर अपने वकील से मिलने आए और लिफ्ट में फंस गए। मोहल्ला तीर्थ गोला गोकर्णनाथ के निवासी सौरभ ने बताया कि वह लिफ्ट से ऊपर गए थे और वकील से मुलाकात के बाद जब नीचे आने लगे तो लिफ्ट अचानक नीचे आकर बंद हो गई और दरवाजा नहीं खुला। करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने पर उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर सूचना दी और अपने परिचितों को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जेल चौकी पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर में वकीलों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में लिफ्ट मरम्मत कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा और बाहर से लॉक खोलकर सौरभ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *