Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मथना शरीफ मस्तान मियां की दरगाह पर चढ़ी ‘एकता की चादर’
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जब इरादे नेक हों और मंशा भाईचारे की हो, तो इबादतगाहें दिलों को जोड़ने का सबसे बड़ा केंद्र बन जाती हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर में आज ऐसी ही एक रूहानी और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन को देशभर में ‘सद्भावना सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद की सुप्रसिद्ध मथना शरीफ दरगाह पर अकीदत के साथ ‘सद्भावना चादर’ पेश की गई।दुआओं में गूँजा अमन और लंबी उम्र का पैगाम
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक शेर अली खान ने कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की। इस दौरान डॉ. इंद्रेश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की दुआ मांगी गई।