राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कुश कुमार सिंह हलिया ब्लाक अध्यक्ष युवा नियुक्त

MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने  कुश कुमार सिंह को हलिया ब्लाक अध्यक्ष युवा नियुक्त किया है। इनको हलिया के क्षेत्र में  जिम्मेदारी दी गई हैं। इन्हें प्रमाण पत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत  किया गया । और उम्मीद की गई की संस्था में जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा के लिए महिला उत्पीड़न व समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए आगे आए और समाज के हर तबके के लिए संघर्ष के लिए अपनी सेवा के साथ तत्पर रहे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी को बधाई और शुभकामना दी गई है। साथ ही आशा व्यक्त की है की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार करने में पदाधिकारी हमारे सहयोग में खड़े रहेंगे। मौके पर उपस्थित रहने वालों में  जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह उर्फ शिवम प्रदीप यादव एडवोकेट इंस्पेक्टर सिंह, कविता सिंह, छोटेलाल तिवारी शुभम सिंह, अजीत कुमार सिंह युवराज सिंह, मधुकर मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *