राहुल ने जस्टिस एसएन द्विवेदी इलेवन को दिलाई जीत

राहुल राजपाल को पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं भारतीय रेलवे टीम के पूर्व चयनकर्ता केबी काला ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया

संगम प्रीमियर लीग फ़ॉर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी


PRAYAGRAJ NEWS: राहुल राजपाल के हरफनमौला खेल (54 रन, 27 गेंद, नौ चौके, दो छक्के एवं 8-1-21-4) की बदौलत जस्टिस एसएन द्विवेदी इलेवन ने जस्टिस एएन वर्मा इलेवन को तीन विकेट से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में जस्टिस एएन वर्मा इलेवन ने 37.1 ओवर में 152 रन (वर्तुल शुक्ला 67, शाहजान अहमद 37, राहुल राजपाल 4/21, विशाल यादव 2/31, सुव्रत प्रसाद तिवारी 2/35, श्रेयस सिंह 1/12, हर्ष शर्मा 1/24) बनाए। जवाब में जस्टिस एसएन द्विवेदी इलेवन ने 29.1 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन (राहुल राजपाल 54, देवांश पाठक 29, सुव्रत प्रसाद तिवारी 20, दिव्यांश त्रिपाठी 4/31, अभिनव तिवारी 3/30) बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *