माहे रमज़ान के चांद का हुआ दीदार-पहला रोज़ा गुरुवार से

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद के जामा मस्जिद चौक से सुन्नी समुदाय व शिया जामा मस्जिद चक से मौलाना सय्यद हसन रज़ा ज़ैदी व मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाजार से मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी ने माहे शाबान की उनतिस को माहे रमज़ान के चांद के दीदार होने की पुष्टि कर दी है लेहाज़ा आज दिन १९ फरवरी  बृहस्पतिवार को पहला रोज़ा होगा।माहे रमज़ान के चांद की पुष्टि होने के साथ नमाज़ ए तरावीह भी शुरू हो गई।शहर की तक़रीबन तीन सौ छोटी बड़ी मस्जिदों में देर रात तक तरावीह पढ़ने को नमाज़ीयों का सिलसिला लगा रहा।वहीं बाज़ार भी देर रात तक गुलज़ार रहे।जहां लोगों ने सहरी से सम्बंधित चीज़ों की खरीदारी की।अण्डा , मक्खन ,दूध ,पावरोटी ,सूत फेनी व फल आदि की खरीदारी की।उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक चांद की खबर मिलते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।और माहे रमज़ान जो की रहमत बरकत मग़फिरत के साथ क़ुरआन ए मजीद के इसी पाक महीने में नाज़िल होने की खुशी एक दूसरे से फोन मैसेज फेसबुक और टूयूटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *