थाना प्रभारी बारा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा।

PRAYAGRAJ NEWS: प्राप्त समाचार के अनुसार  प्रयागराज कमिश्नरेट के यमुनानगर से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक यमुनानगर के बारा थाना प्रभारी विनोद सोनकर को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए थाना प्रभारी पर विभागीय जांच जारी हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बारा थाना प्रभारी विनोद सोनकरअपने आवास पर रिश्वत ले रहे थे कि एंटी करप्शन की टीम ने उन्हेंउनके आवास से धर दबोचा। बारा थाना प्रभारी 75 हजार रुपए घूसलेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *