काले हिरन  का शिकार करने गए तीन शिकारियों को मेजा पुलिस  ने धर दबोचा

PRAYAGRAJ NEWS:  सोमवार शाम को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल काले हिरनों के संरक्षण के लिए चांद खमरिया के कृष्ण मृग क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद शहर लौटीं तो पहले से घात लगाए बैठे शिकारी काले हिरनों का शिकार करने पहुंच गए । सूत्रों के अनुसार हालांकि मेजा के वन क्षेत्राधिकार अजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम दल बल के साथ पूरी टीम को स्कार्पियो के साथ सवार तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया ।सोमवार शाम को स्कार्पियो सवार तीन लोग कृष्ण मृग क्षेत्र में घुसकर काले हिरणों का शिकार करने के प्रयास में जुट गए। बताया कि हिरनों के झुंड को ही कुचलने की कोशिश की गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्कार्पियों सवार तीनों शिकारियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में अमित मिश्रा निवासी कठौली, सुनील पटेल निवासी पांती और दुर्गेश पांडेय निवासी पताई डांड़ी शामिल हैं।वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों का वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों का चालान कर दिया गया है। बताया गया कि स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *