Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट लखनऊ में 87 प्रशिक्षित युवक व युवतियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षार्थियों को सीपेट, लखनऊ में चार माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके उपरांत 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया गया। मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव रहे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देकर हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं। कौशल विकास ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। नरेंद्र नाथ सिन्हा महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण, अशोक कुमार सामल महाप्रबंधक, अनुरक्षण, डा ए के चैधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विवेक चन्द्र अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन, अनिल कुमार नीम अध्यक्ष सहित के पी सिंह सीपेट अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, अभिभावक व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।