Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: अधिकारियों ने धीमी गति परजताई नाराजगी और दिया आवश्यकदिशा निर्देश। विकासखंड जसरा अंतर्गत क्षेत्र के कांटी गांव में मंगलवार को किसान आईडी शिविर में कार्ड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। यह निरीक्षण किसानों की भूमि को एक साथ प्रदर्शितकरने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने केउद्देश्य से किया गया था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने प्रधानोंऔरकोटेदारों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिककिसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य किसानों को भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभदिलाना है।
एसडीएम ने यह भी कहा कि यदि किसी किसान के नाम,आधार कार्ड या खतौनी में कोई गलत जानकारी दर्ज है, तोउसकी सूची बनाकर तत्काल संशोधित कराया जाए। उन्होंनेफार्मर रजिस्ट्री के कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। के साथ इस अवसर पर उपकृषि निदेशक पवन कुमार विजय कुमार तहसीलदार, सुभाष त्रिपाठी, जीतेन्द्र गौड़,अर्जुन शुक्ला, मुलायम यादव, संदीप कनौजिया, सुनील सोनकर, ग्राम प्रधान और कई किसान उपस्थित थे।