Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW/MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) राजधानी स्थित विधान भवन में गुरुवार को मड़िहान विधायक एवं पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक रमाशंकर पटेल ने मड़िहान क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति, आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामुदायिक भवनों के निर्माण, सड़क व पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की। इस मुलाकात को मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक और सार्थक कदम माना जा रहा है।