परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम सदर की छापेमारी से मचा हड़कंप

नकल करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा:एसडीएम सदर

MIRZAPUR NEWS: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर कंट्रोल रूम,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल ,बिना विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल बाबू हीरालाल इंटर कॉलेज गोसाई दासपुर परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। छापेमारी की सूचना मिलते ही केंद्रों के आसपास सन्नाटा छा गया। इस दौरान कक्षों में बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली और प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। साथ ही केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *