Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को आर0पी0 सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर सहित जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों शाखा प्रभारीगण के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आगामी त्योहरों होली रमजान, बोर्ड परीक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, बजट व्यय, यक्ष एप के प्रभावी उपयोग एवं साइबर अपराध की रोकथाम के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई । इस दौरान निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी –
होली एवं रमजान माह की तैयारी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है। शांति समिति की बैठकें आयोजित कर पुलिस-जन संवाद सुदृढ़ करने पर बल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सक्रिय रखते हुए अफवाहों भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश।होलिक दहन स्थलों का भ्रमण कर विवादित स्थानों को चिह्नित करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश ।
बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10 व 12) सुरक्षा व्यवस्था किया गया है।परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई एवं स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु विशेष नकल माफियाओं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु समुचित प्रबंधन। यक्ष एप के प्रभावी उपयोग संबंधी निर्देश दियागया।जनपद में यक्ष ऐप्प पर हिस्ट्रीशीटर और विभिन्न श्रेणी के गैंगों का विवरण अपलोड हो चुका है। यक्ष परिपत्र 07 में DGP द्वारा दिये गए निर्दशो के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराध नियंत्रण साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय रखने एवं साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।र्ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग फ्रॉड आदि प्रकरणों में त्वरित समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने पर बल ।फ्राड धनराशि को तत्काल लीन कराया जाय । जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश । अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी एवं संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्य-योजना की समीक्षा । बजट व्यय एवं प्रशासनिक कार्यो आवंटित बजट का समयबद्ध एवं पारदर्शी व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश लंबित निर्माण मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव हेतु समस्त शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया । डायल 112 व कंट्रोल रूम की सक्रियता आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु डायल 112 को पूर्णतः सक्रिय रखने के निर्देश कंट्रोल रूम को 24×7 सतर्क रखते हुए प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया । बैठक का मुख्य संदेश आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराना एवं परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं की सूरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनूरूप नकलविहीन परीक्षा को सम्पन्न कराना । आमजन को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । आधुनिक तकनीक (यक्ष एप) एवं साइबर अपराध नियंत्रण तंत्र को प्रभावी बनाते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए । किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी सहित अन्य अधीकारी
कर्मचारीगण मौजूद रहें।