Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-सक्षम अवस्थी को मैन ऑफ द मैच देते निशीथ वर्मा
PRAYAGRAJ NEWS: चीफ जस्टिस एसके वर्मा एकादश ने जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश को 6 विकेट से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। केपी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में जस्टिस एसएन द्विवेदी एकादश की टीम टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 19.1 ओवर में मात्र 66 रन (सुब्रत प्रसाद तिवारी 30, राहुल राजपाल 14, सक्षम अवस्थी 3/08, संदीप पटेल 3/21, प्रथम मिश्रा 2/09, आदित्य यादव 1/28) बनाए। जवाब में चीफ जस्टिस एसके वर्मा एकादश ने 16.2 ओवर में चार विकेट पर 68 रन (आदित्य तिवारी 22 नाबाद, मयंक दुबे 17 नाबाद, विशाल यादव 3/29, हर्ष शर्मा 1/19) बना लिए। सक्षम अवस्थी को निशीथ वर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।