Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: विकासखंड सांगीपुर अंतर्गत बिजहड़ी गांव में इक्कीस फरवरी दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। दूसरे दिन बाईस फरवरी रविवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।कथा के पहले बिजहड़ी गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कि सुबह 10 बजे से बाबा बूढ़ेश्वरनाथ धाम मंदिर से होते हुए बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम मंदिर से होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। दोपहर दो से पांच बजे तक जगतगुरू श्री स्वामी श्री रामदिनेशाचार्य महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। उक्त जानकारी कथा के मुख्य यजमान रामशंकर पाण्डेय ने दी है।