दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास व विरोध करने पर पीड़ित महिला व उसकी बहन के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती पन्द्रह फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही आरोपी धर्मराज पटेल पुत्र श्रीराम ने अश्लील हरकत करते हुए उसकी साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर बचाव में पहुंची पीड़िता की बहन व पीड़िता को मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *