Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: मवेशी के विवाद में हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थानान्तर्गत बहलोलपुर गांव की रोली सरोज पुत्री स्व. संतलाल सरोज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती उन्नीस फरवरी को दोपहर करीब एक बजे मवेशी के विवाद को लेकर गांव के सोहित पुत्र केशलाल ने अपने भाई मोहित, विवेक पुत्र रामशिरोमणि, पिंकू पुत्र सुक्खू के साथ मिलकर पीड़िता व उसकी बहन मनीषा तथा सेजल व काजल पुत्रीगण रामरूप को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।