Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
शिव मंदिर निर्माण के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शहर मुख्यालय लखीमपुर-खीरी से जुड़ी भसडिया गांव से सटे मोहल्ले में शुक्रवार को भगवान शिव के मंदिर निर्माण की नींव रखी गई वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे पंडित अशोक जी ने बताया इस मोहल्ले में कोई मंदिर नही था धार्मिक पर्वों और आयोजनों के दौरान अन्य स्थानों पर लोगों को जाना पडता था काफी समय से चली आ रही इस आवश्यकता को देखते हुए सेठ राकेश नाथ गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि दी हालांकि विष्णु कुमार मिश्र, रमाकांत शुक्ल, प्रदीप कुमार मिश्र, विनोद कुमार शुक्ल,प्राचल शुक्ला, गोपाल कृष्ण मिश्र,राम जी मिश्र, श्याम जी मिश्र, प्रशांत शुक्ला व अन्य सहयोगी लोगों के सामूहिक निर्णय से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया दिनांक 20 फरवरी दिन शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ श्री त्रिलोकी नाथ विमल धाम शिव मंदिर की पहली ईंट मुख्य यजमान विष्णु कुमार मिश्र ने रखीं।
श्रद्धालुओं मे मिठाईयां व फल वितरित
इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए भूमि पूजन के बाद उपस्थिति श्रद्धालुओं को मिष्ठान व फल बांटे। मोहल्ले वासियों का मानना है कि शिव मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को अब पूजा-अर्चना के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
शिव मंदिर नींव पूजन श्रद्धालु रहे मौजूद
जानकारी मुताबिक विष्णु कुमार मिश्र ने यजमान की भूमिका निभाई। आचार्य पं अशोक जी ने विधि विधान से भूमि पूजन कराया।
हालांकि इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इसके साथ ही लोगों के मन में मंदिर निर्माण का पवित्र संकल्प भी दिखा।