Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: युवक ने खुद को गोली से उड़ाया सदर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटिक्निक के पास राज मेडिकल एजेंसी के अंदर किराए से रह रहा था युवक,पुलिस सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी। एडिशनल एसपी पवन गौतम मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली अंतर्गत जेल गेट पुलिस चौकी अंतर्गत पॉलिटेक्निक के पास किराए से रहने वाले युवक नितिन अवस्थी ग्राम चंदीदीनपुरवा पुलिस चौकी नकहा थाना खीरी का निवासी था ने खुद को सीने पर गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। गोली मारने से पूर्व नितिन ने अपने चाचा से फोन पर वार्ता भी की थी। सदर कोतवाली पुलिस एडिशनल एसपी पवन गौतम,सीओ सिटी विवेक तिवारी घटना स्थल पर पहुंच कर मौके की जांच कर रहे हैं वही फॉरेंसिक टीम भी मामले के तह तक जाने के लिए साक्ष्य जुटाने में कार्यरत दिखाई दी।मृतक युवक नितिन अवस्थी “मिश्रा ट्रेडर्स” सलेमपुर कोन की दूसरी दुकान आरके ट्रेडर्स पर मुनीम के तौर पर कार्यरत था।घटना की सूचना मिलने पर मिश्रा ट्रेडर्स के बेटे द्वारा दरवाजे को अपने पैरों से तोड़ा गया उसके बाद युवक और उठाकर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के बाद घटना की सही तथ्य को उजागर किया जाएगा।