दुधवा के चारा कटर की पेड़ से गिरकर मौत

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  मझगईं दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलराया रेंज में दैनिक कर्मचारी 20 वर्षीय अफसान मोहम्मद की चारा काटते समय पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह हाथियों के लिए चारा लेने गया था।गांव गुलरा टांडा निवासी आस मोहम्मद का पुत्र अफसान मोहम्मद पिछले करीब डेढ़ वर्ष से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में चारा कटर की जिम्मेदारी निभा रहा था। रोज की तरह वह हाथियों को लेकर छंगा नाला क्षेत्र में चारा लेने गया था।बताया जाता है कि चारे के लिए पेड़ पर चढ़कर टहनियां काटते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता आस मोहम्मद भी वन विभाग में बीट वाचर के रूप में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *