निशुल्क नेत्र शिविर में बांटी गयी दवाईयां, हुआ परीक्षण

PRATAPGARH NEWS:  सांगीपुर क्षेत्र के पूरे विजय सिंह गांव में शनिवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। लालगंज के आर्यावर्त आई हास्पिटल के बैनरतले आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने साठ रोगियों की आंखों का परीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा आठ रोगियों को निशुल्क चश्मा तथा पचीस चिन्हित रोगियों को निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गयी। शिविर में डा0 धर्मेन्द्र के साथ डा0 हिमांशु, गौरव, शिवम व शालवी भी परीक्षण में सहयोग की भूमिका में दिखे। शिविर का संयोजन संजय कोरी द्वारा किया गया। सह संयोजन सुरेन्द्र यादव, रवि यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *