मृतक आश्रित को सौंपा बीस लाख का चेक

PRATAPGARH NEWS:  एसबीआई की अगई शाखा में मृतक आश्रित को बीस लाख रूपये का बीमा का चेक सौंपा। अगई की एसबीआई शाखा के प्रबंधक आलोक रंजन मिश्र ने तहसील लालगंज अर्न्तगत बेवली गांव निवासी छब्बीस वर्षीय मो0 शकील के असामयिक निधन पर उसके पिता मो0 नसीम खान को शनिवार को दुर्घटना बीमा के तहत बीस लाख रूपये का चेक सौंपा। प्रबंधक ने बताया कि मृतक शकील खान बैंक शाखा में खाताधारक था। उसने दुर्घटना बीमा कराया था। इसके तहत मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा योजना के तहत चेक सौंपा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, अमित पाण्डेय, धीरज मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *